खजुराहो

एसपी के निर्देशन मे एसडीओपी ने खजुराहो रेल्वे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम के साथ सघन अभियान चलाया

खजुराहो@अशोक नामदेव। दिल्ली मे लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से जहाँ दिल्ली सहमा है वही हर प्रदेश मे सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है छतरपुर एसपी के निर्देशन मे खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह और आरपीएफ की टीम द्वारा सयुक्त होकर रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की कड़ी चेकिंग की गयी एवं ट्रेन मे सफर कर रहे यात्रियों के सामान को चेक किया गया।

वही टेक्सी चालकों को भी अलर्ट किया गया की अगर कोई भी संगिद्ध व्यक्ति दिखे या फिर कोई भी गलत गतिविधिया या कोई विशेष वस्तु दिखे उसकी सूचना तुरंत आरपीएफ या फिर बमीठा थाना मे सूचना दे। और टेक्सी चालक खुद अपनी आईडी एवं गाड़ी के कागज अपने साथ लेकर चले और यात्रीयो को सही सलामत उनके स्थान पर पहुचाये इस मोके पर एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल,थाना प्रभारी डी डी शाक्य,आरपीएफ टीआई ज्ञानचंद्र, एसआई देवेंद्र यादव,एसआई बी.के राय,एएसआई ए के कुशवाहा,प्रधान आरक्षक श्याम सिंह बागरी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button