जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

गढ़ाकोटा@ पीएल पटेल। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. घनश्याम भारती ने की। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया । प्रतियोगिताओं का विषय जनजातीय कला और जनजातीय संस्कृति रखा गया।

मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कविता कुर्मी बी.ए. तृतीय वर्ष,स्तुति कुर्मी बी.एससी. तृतीय वर्ष,द्वितीय स्थान अलीशा खान बी.एससी. प्रथम वर्ष,कामिनी रैकवार बी.ए.प्रथम वर्ष,तृतीय स्थान मुस्कान पटेल बी.एससी. द्वितीय वर्ष , द्रोप्ति विश्वकर्मा बी.ए. द्वितीय वर्ष और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राखी काछी बी.एससी. द्वितीय वर्ष ,प्रियंका विश्वकर्मा बी.ए. तृतीय वर्ष,द्वितीय स्थान गीता गोंड बी.कॉम. प्रथम वर्ष ,मोना कोरी बी.ए. तृतीय वर्ष,तृतीय स्थान दामिनी लोधी बी.ए. प्रथम वर्ष ,सीता पटेल बी.ए. प्रथम वर्ष अर्चित शर्मा बी.एससी. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम में जनजाति गौरव दिवस प्रभारी सुश्री आकृति खरे के साथ सुश्री ममता अहिरवार, सुश्री सुरभि सोनी, सुश्री सुमन कुमारी, श्रीमती सुप्रिया जैन, श्रीमती आस्था दुबे, श्रीमती रचना जैन, सुश्री रजनी चौदहा, डॉ. मेघा सिंह, पुष्पेंद्र वर्मन सहित समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

















