छतरपुर

डीसेंट इंग्लिश स्कूल में वार्षिक महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया

छतरपुर। डीसेंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में वार्षिक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस वार्षिक उत्सव में आज स्कूल के लगभग 900 छात्रों ने अनेक प्रोग्राम में भाग लिया कार्यक्रम युगमंथन की थीम पर आधरित रहा कार्यक्रम में सतयुग में नरसिम्हा अवतार, त्रेता युग में रामलीला मंचन द्वापर युग में कृष्ण लीला , कलयुग में एसिड अटैक, फोन एडिक्शन, लगान एक्ट , जैसे कार्यक्रम हुए। बच्चों ने आर्केस्ट्रा, कालीमाता , गणेश बंदना , सोलो डांस , जौहर, बुंदेली सॉन्ग, देश भक्ति सॉन्ग, हम डीसेंट इंग्लिश स्कूल के बच्चे है , कार्यक्रम ने लोगों की तालियां बटोरी, छोटे छोटे बच्चों ने फैंसी ड्रेस के कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप विधायक श्रीमती ललिता यादव, विधायक कमाख्या प्रताप, भाजपा जिलाध्यक चन्द्रभान सिंह गौतम, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, जिला महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया प्रमुख रूप उपस्थित रहे। प्रबंधक अशोक दुबे व स्कूल प्राचार्या श्रीमती मयूरी दुबे ने मुख्य अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया।

कार्यक्रम के बाद छात्रों को पुरस्कृत करते हुए संचालक अशोक दुबे ने उनकी प्रतिभाओं की प्रशंसा की और उनके कार्य की मौलिकता को सराहा। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्राचार्या श्रीमती मयूरी दुबे ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विशाल सर एवं श्रष्टि गुप्ता मैम ने किया।

Related Articles

Back to top button