दमोह
शासकीय कन्या हाई स्कूल पटेरा में छात्राओं की आंखों के स्वास्थ्य की जांच की गई

@दमोह- शिवलाल चढ़ार। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. अठया के निर्देशन में शालेय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा पटेरा विकासखंड के शासकीय कन्या माध्यमिक एवं हाई स्कूल पटेरा में 340 छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया गया। परीक्षण दौरान दृष्टि दोष पाये गये 34 छात्राओं में से 32 छात्राएं चश्मा वितरण हेतु पात्र पायी गई। वहीं कार्नियल ओपेसिटी दोष से पीड़ित एक-एक छात्रा को जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विशेषज्ञ से जांच-उपचार हेतु रेफर किया गया।


















