निर्माणाधीन मकान से निर्माण संसाधन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वाइब्रेटर मशीन, कटर मशीन, हैमर मशीन, मोटर पंप कुल संपत्ति 22000 से अधिक बरामद
@छतरपुर। दो दिन पूर्व थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत पन्ना रोड सनी जैन के निर्माणाधीन मकान के ठेकेदार फरियादी वीरेंद्र की निर्माण में प्रयुक्त संसाधन, यंत्र चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य एवं वहां पर कार्यरत कर्मचारी, मजदूर के कथन एकत्र किए गए। चोरी करने वाले आरोपी का पता लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा निर्माणाधीन मकान में प्रयुक्त निर्माण संसाधन यंत्र इत्यादि चोरी करने वाले आरोपी रामचरण अहिरवार पिता लनजूवा अहिरवार निवासी ग्राम ढड़ारी थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के पास से चोरी की गई सामग्री हैमर मशीन, कटर मशीन, वाइब्रेटर मशीन, पानी वाला मोटर पंप सहित कुल संपत्ति करीब ₹22000 से अधिक बरामद की गई। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया, विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अंजनी वर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार मिश्रा प्रधान आरक्षक उमेश तिवारी राजीव मिश्रा एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

















