10 वर्ष पुराने मारपीट के प्रकरण में फरार ₹4000 के इनामी वारंटी को किया गिरफ्तार

एसपी अगम जैन के निर्देशन में कई वर्षों से लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया जा रहा जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान”
@नौगांव। न्याय पथ अभियान के तहत 25 वर्ष तक के पुराने हत्या के प्रयास, डकैती, अपहरण, बंधक, दुष्कर्म, चोरी, छेड़छाड़, धोखाधड़ी, अवैध हथियार, विस्फोटक अधि. सहित 645 से अधिक प्रकरणों में साढ़े 7 लाख रुपये से अधिक के फरार इनामी आरोपी किए गए गिरफ्तार, न्यायालय में लंबित अपराधों का किया जा रहा निराकरण।

थाना नौगांव पुलिस ने वर्ष 2015 के मारपीट के प्रकरण में फरार 4000 रुपए के इनामी आरोपी गोपी राजपूत पिता शिवदयाल राजपूत निवासी ग्राम मानपुरा थाना नौगांव को गिरफ्तार किया। वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक वाल्मीक चौबे, चौकी प्रभारी लुगासी उप निरीक्षक ओशो गुप्ता, प्रधान आरक्षक हरिशंकर नायक, आरक्षक जितेंद्र एवं आरक्षक अवधेश की भूमिका रही।
“न्याय पथ अभियान” के तहत पूर्व में थाना नौगांव पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने अपहरण, दुष्कर्म के प्रकरण के आरोपी, 17 वर्ष पुराने हत्या के प्रयास प्रकरण के आरोपी, थाना बमीठा पुलिस द्वारा 14 साल पुराने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के फरार आरोपी, मातगुवां पुलिस द्वारा 10 साल पुराने लूट एवं एनडीपीएस के आरोपी, जुझार नगर पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने छेड़छाड़ तथा 3 वर्ष पुराने मारपीट अवैध हथियार के आरोपी, बिजावर पुलिस द्वारा 7 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी, थाना गौरिहार पुलिस द्वारा 17 वर्ष पुराने चोरी के आरोपी, थाना गढ़ी मलहरा पुलिस द्वारा 17 साल पुराने धोखाधड़ी प्रकरण के आरोपी तथा थाना ओरछा रोड पुलिस द्वारा 21 एवं 20 साल पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी सहित 645 से अधिक प्रकरणों के साढ़े 7 लाख रुपये से अधिक के इनामी आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए पुलिस लगातार चला रही है अभियान।

















