उमरिया

धर्म और अध्यात्म राष्ट्र की सबसे बडी ताकत: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल, सागरेश्वरनाथ मंदिर में किया रूद्राभिषेक

@उमरिया। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिला मुख्यालय उमरिया में सागरेश्वरनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होने दूध, दही, घी, गंगा जल, शहद से अभिषेक किया और आरती मे शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि पूर्व में विदेशी आक्रांताओं द्वारा सोमनाथ मंदिर के अस्तित्व तथा उसकी संस्कृति को मिटाने का प्रयास किया गया।  सोमनाथ मंदिर में आक्रमण हुए एक हजार वर्ष पूरे हो गये है। सोमनाथ मंदिर आस्था का केंद्र रहा है। पूरे वर्ष भर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जाएगा।  जिसके परिपेक्ष्य में शिवालयो में रूद्राभिषेक , ओम नमः शिवाय का जाप किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि धर्म और अध्यात्म राष्ट्र की सबसे बडी ताकत है,जिसके समक्ष पूरी दुनिया नतमस्तक होती है। यह हमें एक सूत्र मे बांधकर रखने का कार्य भी करती है।  हम सभी को इसके संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी कार्य करना चाहिए। विश्वभर में शांति की स्थापना के लिए भारत को पुनः विश्वगुरू का दर्जा दिलाना होगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि भारत दुनिया का नेतृत्व करे क्योकि जब भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा तभी दुनिया में सुख शांति की स्थापना की जा सकती है। विधायक बांधवगढ़ श्री शिवारायण सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button