सिंगरौली

महिला सुरक्षा शाखा द्वारा मुस्कान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

@सिंगरौली। आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवसर में महिला सुरक्षा शाखा द्वारा “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक प्रीति साकेत, म.आर. पूर्वा पचौरी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से मिशन शक्ति समन्वयक श्रीमती मीनाक्षी त्रिपाठी द्वारा बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, गुड टच–बैड टच, बाल विवाह व पॉक्सो एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य सहित लगभग 880 बालिकाएँ उपस्थित रहीं और सभी को सतर्क रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई।

Related Articles

Back to top button