भोपाल

बड़ी ब्रेकिंग: अचानक मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे पुलिस मुख्यालय, पुलिस अधिकारीयों की ली बैठक

@भोपाल आशुतोष द्विवेदी। प्रदेश के मुखिया मोहन यादव आज रात 8.15 बजे अचानक पहुँचे पुलिस हेडक्वार्टर आला अधिकारियों की ली बैठक, सीएस, डीजीपी, एडीजी इन्टेलिजेंस, पुलिस कमिश्नर भोपाल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। रायसेन के मामले में गिरफ़्तारी की कार्यवाही न होने पर अप्रसन्नता ज़ाहिर की। मंडीदीप में चक्का जाम पर पुलिस की ढीली कार्रवाई पर नाराज़गी ज़ाहिर की। भोपाल में लगातार आपराधिक वारदातों पर पुलिस कमिश्नर से किया जबाव तलब पुलिस कमिश्नर से सभी वारदातों की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमन्त्री जी के निर्देश-
पुलिस अधीक्षक रायसेन को मुख्यालय अटैच करने के निर्देश, मिसरोद थाना प्रभारी को हटाने के निर्देश पुलिस सड़कों पर उतरे किसी अपराधी को छोड़े नहीं, कठोर कार्रवाई करें, गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ायें ढिलाई किसी हालत में बर्दाश्त नहीं। निरीक्षण करें, लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ करें कारवाई।

Related Articles

Back to top button