छतरपुरमध्यप्रदेशमहाराजपुरसागर संभाग

भाजपा ने झूठे वायदे और ठगने के अलावा कुछ नहीं किया: गुड्डू राजा

महाराजपुर विधानसभा में कांग्रेस के स्टार प्रचारक गुड्डू राजा ने विधायक नीरज दीक्षित के समर्थन में किया आम सभा को संबोधित

छतरपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनकारी में कांग्रेस पार्टी की एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के स्टार प्रचारक गुड्डू राजा ने संबोधित कर भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी ने लोगों को आपस लड़वाने के साथ साथ ठगने का काम किया है। उन्होंने कमलनाथ की पिछली 15 महीने की सरकार की उपलब्धियां को बताते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादों को जनता के बीच पहुंचाया एवं लोगों से अपील की कि उनके बीच रहने वाले नीरज दीक्षित को वोट करके अधिक मतों से जिताकर विधानसभा में भेजें।

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नीरज दीक्षित ने कहा कि एक तरफ किसानों का कर्ज माफ करने की सोच है तो दूसरी तरफ किसानों पर झूठे मुकदमे लगाने वाली भाजपा की सोच है। कांग्रेस की युवाओं को रोजगार देने वाली, महिलाओं को 1500 प्रतिमाह और 500 में गैस सिलेंडर सहित 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की सोच है इसलिए मध्यप्रदेश में बेहतर और निष्पक्ष सोच वाली कांग्रेस सरकार जरूरी है।

क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी नीरज दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही सर्वहारा वर्ग को लाभान्वित करने की दिशा में बेहतर ढ़ंग से काम करती रही है और भविष्य में करती रहेगी। श्री दीक्षित ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा ने छल कर कांग्रेस की सत्ता छीनी थी अब ऐसी सरकार को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस का साथ देना जरूरी हैं। हमने विपक्ष में रहते हुए भी अपने क्षेत्र के चहुमुखी विकास की लड़ाई हमेशा लड़ी है और लड़ते रहेंगे। कार्यक्रम में अंजना चतुर्वेदी, विजय प्रताप सिंह छोटेराजा, पुष्पेन्द्र यादव जिला पंचायत सदस्य, राजेश महतों एवं लल्ला महेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम में उपस्थित जनता से कॉंग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मत देने की अपील की।

सैकड़ों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीण, पूर्व सरपंच, सरपंच सहित जनपद सदस्य एवं स्थानीय लोगों ने सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की एवं कांग्रेस को अधिक से अधिक मतों से विजय श्री दिलाने का वादा किया। कार्यक्रम के दौरान महाराजपुर विधानसभा के आसपास के ग्रामों से हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए और कांग्रेस को जिताने का दोनों हाथ उठाकर संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button