दमोह

नीति आयोग की टीम का कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह का भ्रमण जिले की उन्नत कृषि तकनीकों पर हुई विस्तृत चर्चा

@दमोह ज.सं याशिक अहमद कुरेशी। भारत सरकार, नीति आयोग नई दिल्ली की टीम के तकनीकी अधिकारी संतोष मिश्रा द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह की सभी प्रदर्शन इकाइयों का अवलोकन किया तथा उपसंचालक कृषि कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उपसंचालक कृषि दमोह जी.एल.अहिरवार, सहायक संचालक कृषि एस.एल. कुर्मी एवं जिला तकनीकी सलाहकार गिरवर पटेल द्वारा दमोह जिले की कृषि परिस्थितियों, फसल विविधता एवं भविष्य की कृषि कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में जिले में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई। इसके पश्चात कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह के छात्रों द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव की जानकारी प्रस्तुत की गई। अतिथियों द्वारा कृषकों के हित में तकनीकी मार्गदर्शन केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं छात्रों को आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नवाचारी युवा कृषक समीर द्वारा “कृषक मित्र छड़ी” का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित कृषकों एवं अधिकारियों ने सराहा। वहीं, प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. मनोज कुमार अहिरवार,कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह द्वारा दमोह जिले में अपनाई जा रही उन्नत कृषि तकनीकों एवं नवाचारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक बी.एल. साहू, डॉ. आर.के. द्विवेदी, राजेश खावसे, सभी छात्र एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button