मध्यप्रदेशसागरसागर संभाग

महाविद्यालय में प्रवेश के बाद मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ : डॉ०घनश्याम भारती

हा०से०स्कूलों में चलाया जा रहा है कॉलेज चलो अभियान  

सागर। जिले के शासकीय महाविद्यालय शाहपुर द्वारा विभिन्न चरणों में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के दिशा निर्देशानुसार कॉलेज चलो अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० घनश्याम भारती के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक शाला शाहपुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर तथा आचार्य श्री विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर का भ्रमण शासकीय कॉलेज शाहपुर के प्राध्यापकों द्वारा किया गया l

श्री विद्यासागर हायर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर में कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ० घनश्याम भारती ने कहा की कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होने के बाद महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश होगा, महाविद्यालय में प्रवेश के बाद मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग की समस्त योजनाओं का लाभ पात्रता अनुसार विद्यार्थियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक तथा पूर्व मंत्री पंडित गोपाल भार्गव के विशेष प्रयासों से शाहपुर क्षेत्र में नवीन शासकीय महाविद्यालय खोला गया है। इस महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश अवश्य लें। डॉ. भारती ने समस्त विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों के साथ महाविद्यालय आने का आमंत्रण दिया।

अभियान के संयोजक डॉ.विकास सोनी, सदस्य डॉ. राजेंद्र खरे, डॉ. प्रिया तिवारी, डॉ. जीनत हसन, डॉ. रेखा राय, डॉ. रीना वासनिक, डॉ. पुष्पेंद्र पाठक द्वारा स्कूलों के छात्र-छात्राओं हेतु कॉलेज चलो अभियान का प्रशिक्षण दिया गया‌। कार्यक्रम के तहत डॉ. विकास सोनी द्वारा ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी तथा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत मेजर, माईनर एवं ओपन इलेक्टिव विषयों के बारे में बताया । डॉ. राजेंद्र खरे द्वारा विद्यार्थियों को महाविद्यालय के बारे में बताया। डॉ. पुष्पेंद्र पाठक द्वारा छात्रवृत्ति संबंधी योजना एसटी- एससी, ओबीसी के छात्र-छात्राओं के लिए तथा मेधावी छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना तथा छात्राओं के लिए प्रोत्साहन योजना गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के बारे में जानकारी दी तथा इन योजनाओं में मिलने वाली राशि की भी चर्चा की।

डॉ. पुष्पेंद्र पाठक द्वारा पुस्तकालय एवं ई ग्रंथालय संबंधी जानकारी भी प्रदान की गयी। डॉ. रेखा राय द्वारा बीएससी में प्रवेश एवं विषय संबंधित जानकारी दी गई। डॉ. प्रिया तिवारी द्वारा महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकार दी। डॉ. जीनत हसन द्वारा कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में कैरियर के अवसर विषय पर छात्र-छात्राओं से चर्चा की गई। इस अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक शाला शाहपुर में लगभग 50 छात्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला शाहपुर में लगभग 150 छात्राएं, आचार्य विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में लगभग 45 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कॉलेज चलो अभियान में शाहपुर क्षेत्र के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button