छतरपुर

शीलिंग पब्लिक स्कूल में समूह नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। आज 23 दिसंबर 2025 शीलिंग पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए गायन (कविता पाठ) प्रतियोगिता तथा कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों के लिए समूह नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती आकांक्षा मिश्रा एवं श्रीमती दीप्ति पटेरिया ने निर्णायक (जज) के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। कार्यक्रम के शुभारंभ पर श्रीमती सुषमा दुबे द्वारा माल्यार्पण कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीनाक्षी शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में सुश्री समीक्षा तिवारी एवं सुश्री प्राची बुन्देला ने सराहनीय भूमिका निभाई, वहीं कार्यक्रम का कुशल संचालन सुश्री मोहिनी खरे एवं सुश्री मानसी त्रिवेदी द्वारा किया गया। इस सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाएँ श्रीमती हेमपुष्पा अरजरिया, सुश्री अभिका चौरसिया, श्रीमती मनीशा राजपूत, सुश्री मानसी बुन्देला, श्रीमती पूनम खरे एवं श्रीमती रचना चतुर्वेदी का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री संजीव आर. नगरिया जी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक सोच को सशक्त बनाते हैं। अंत में निर्णायक अतिथियों को प्रेम एवं कृतज्ञता स्वरूप स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के उत्साहपूर्ण सहयोग से अत्यंत सफल रहा।

Related Articles

Back to top button