छतरपुर

जिला जेल के निरक्षर कैदी अब होंगे साक्षर, प्रौढ़ शिक्षा का अनूठा प्रयास

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। भारत सरकार की योजना उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत जिले में असाक्षरों को विभिन्न माध्यमों से निरंतर साक्षर करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया के मार्गदर्शन में जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र निगम एवं जिला समन्वयक शफीक अहमद द्वारा जिला जेल में पहुँचकर 30 असाक्षर कैदियो को चिन्हित करते हुए जेल में कार्यरत शिक्षक उवेश कुमार को शिक्षण सामग्री प्रदाय की गई एवं कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया।

इस दौरान जेल अधीक्षक दिलीप सिंह एवं सहायक जेल अधीक्षक मनीष त्यागी मौजूद रहे। आगामी वर्ष 2026 के मार्च में होने वाली परीक्षा में इन कैदियों को भी सम्मिलित कराया जाएगा एवं उत्तीर्ण होने पर एनआईओएस के द्वारा कक्षा 3वीं की अंकसूची प्रदान की जाएगी तथा पढ़ाने वाले शिक्षक को राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इस तरह के कार्यक्रम जिले की अन्य जेलों में संचालित भी किए जा रहे है।

Related Articles

Back to top button