त्रिदिवसीय रहली महोत्सव का हुआ आगाज

@गढ़ाकोटा-पीएल पटेल। रहली महोत्सव के प्रथम दिवस सुरों की सरगम, गूंज, ताल, मनोरंजन, हंसी के ठहाकों और रंगारंग कार्यक्रमों से झूम उठा रहली विधानसभा गढ़ाकोटा/ रहली दमोह_संसदीय_क्षेत्र के नगर रहली में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101 वी जन्म जयंती के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 12 फुट मूर्ति का अनावरण, एवं 100 फुट ऊंचा तिरंगा ध्वज फहराया गया अटल सेतु पार्क, लोकार्पण उपरांत त्रिदिवसीय रहली_महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक पंडित गोपाल भार्गव दमोह सांसद राहुल लोधी, पंडित अभिषेक भार्गव युवा भाजपा नेता, नगर पालिका रहली अध्यक्ष देवराज सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष शाहपुर देवराज लोधी, धनंजय गुमास्ता मुख्य नगर पालिका अधिकारी रहली, मनोज तिवारी अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा नगर के गण मान्य नागरिक जनप्रतिनिधि भाजपा पार्टी कार्यकर्ता पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।


















