छतरपुर

एडिशनल एसपी की उपस्थिति में आयोजित ई- ऑफिस पोर्टल के माध्यम से शासकीय पत्राचार ऑनलाइन करने के संबंध में प्रशिक्षण

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। आज पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत पुलिस अधिकारी, अनुसूचीय बल एवं सहायक पुलिस कर्मी हेतु ई- ऑफिस पोर्टल के माध्यम से शासकीय पत्राचार ऑनलाइन करने के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले द्वारा पोर्टल के उपयोगिता, सरलता एवं महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में ई-दक्ष केंद्र, ई-गवर्नेंस केंद्र, जिला छतरपुर से लीड ट्रेनर हर्ष चतुर्वेदी एवं ट्रेनर नीरज बाजपेई द्वारा नोट शीट, पत्राचार, ड्राफ्ट, आवक जावक संबंधी जानकारी, फाइल का विषय, डिजिटल सिग्नेचर, पोर्टल चलाने का उचित माध्यम एवं संचालन प्रक्रिया के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी, स्टेनो बृजेश यादव, रीडर विश्वनाथ यादव, सीसीटीएनएस प्रभारी ओम शंकर सिंह, कार्यालय का अनुसचिवीय पुलिस बल, सहायक बल एवं संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button