छतरपुर

डा अक्षय उज्जैन से करेंगे एमडी

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। शहर में पठापुर रोड पर अग्रवाल क्लीनिक के संचालक प्रख्यात चिकित्सक डा सुनील अग्रवाल के पुत्र डा अक्षय का पहले ही प्रयास में पीजी नीट में अच्छी रैंक से चयन हुआ है। अब वे उज्जैन के मेडीकल कालेज से मेडीसिन में विशेष योग्यता हासिल करेंगे। बता दें कि इसके पहले डॉ अक्षय ने ग्वालियर के गजरा राजा मेडीकल कालेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। पीजी में चयन होने से पूरा शहर गौरवान्वित हुआ है, सभी लोगों ने शुभकामनाएं देकर डॉ अक्षय के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button