छतरपुर

थाना सिविल लाइन पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे अंतराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार, 7 किलो से अधिक गांजा कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बरामद

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 75 प्रकरण एवं आबकारी में 2200 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं। 52 कुंतल से अधिक अफीम के पौधे, 1100 किग्रा से अधिक गांजा, स्मैक, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, 1200 से नशीली टैबलेट, 200 से अधिक इंजेक्शन, 20000 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की गई है।

थाना सिविल लाइन पुलिस को विगत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पिट्ठू बैग की  विधिवत तलाशी ली गई एवं बैग के अंदर 4 बंद पैकेट मात्रा 7 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये प्राप्त हुआ।

अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर मोनू उर्फ शिवम उर्फ भारतेंद्र सिंह परमार पिता राजेंद्र सिंह परमार निवासी ग्राम सौरा थाना महोबकंठ जिला महोबा को गिरफ्तार कर थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्रवाई में अति. पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, सहायक उनि. गोकुल मरावी, प्रधान आरक्षक राजू वर्मा, आरक्षक. धीरेंद्र, अमन, धर्मेंद्र, हरेंद्र की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button