छतरपुर
अत्यधिक सर्दी के दृष्टिगत आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के समय में हुआ परिवर्तन

कलेक्टर के निर्देश पर डीपीओ ने जारी किया आदेश
@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर वर्तमान में शीतकालीन मौसम में अत्यधिक सर्दी के दृष्टिगत आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखने हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास ने ठंडी से बचाव हेतु आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन के समय में परिवर्तन कर 01 जनवरी 2026 से आगामी आदेश तक के लिए समय प्रातः 9:45 से दोपहर 4 बजे तक नियत किया है।

आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन का विवरण– आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने का समय प्रातः 9:45 बजे, बच्चों की उपस्थिति का समय प्रातः 10 बजे, नाश्ता का समय प्रातः 11 बजे, भोजन का समय दोपहर 1 बजे, बच्चों की छुट्टी का समय दोपहर 2 बजे एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ग्रह भेंट एवं अभिलेख धारण दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नियत किया है।

















