जिला पंचायत सीईओ ने गठेवरा सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने ग्राम पंचायत सचिव गठेवरा के सचिव प्रेमचन्द्र असाटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सचिव के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास फार्म के सत्यापन में हितग्राहियों से 1-1 हजार रूपए की राशि वसूली की गई है। जिसके विरुद्ध कार्यवाही हुई है।

जनपद सचिव छतरपुर के द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन भेजा गया कि समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार दिनांक 2 जनवरी 2026 के अनुसार ग्राम पंचायत गठेवरा के सचिव प्रेमचन्द्र असाटी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास फार्म के सत्यापन में हितग्राहियों से 1-1 हजार रूपए वसूली की गई है। इस प्रकार प्रधानमंत्री आवास-सत्यापन कार्य में बतौर रिश्वत के रूप में राशि लिए जाने से अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। उक्त कृत्य म. प्र. पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के अंतर्गत गंभीर कदाचार की श्रेणी में है। श्री प्रेमचन्द्र असाटी सचिव ग्राम पंचायत गठेवरा को म.प्र.पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4(1) (क) के प्रावधान अनुसार निलंबित किया जाकर कार्यालय जनपद पंचायत छतरपुर में संबद्ध किया गया है तथा निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

















