छतरपुर
जिला पंचायत सीईओ ने मनोज अहिरवार जीआरएस मौराहा के विरुद्ध जांच गठित की, पीएम आवास योजना अंतर्गत फॉर्म के सत्यापन के एवज में पैसे वसूलने के आरोपों की होगी जांच

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने ग्राम पंचायत रोजगार सहायक मौराहा मनोज अहिरवार द्वारा पीएम आवास योजना अंतर्गत फॉर्म सत्यापन के एवज में हितग्राहियों से पैसे वसूलने के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है।

2 जनवरी 2026 को समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार में मनोज अहिरवार ग्राम रोजगार सहायक द्वारा आवास फॉर्म के सत्यापन में हितग्राहियों से 1000-1000 की वसूली के सबंध में आरोपित आरोपों की जाच हेतु जांच दल गठित किया गया है। उपरोक्तानुसार जांच दल आरोपों की जांच कर प्रतिवेदन 2 माह में प्रस्तुत करेगा, जांच अवधि में अहिरवार ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत मौराहा को जनपद पंचायत कार्यालय छतरपुर में संलग्न किया गया है, सलग्न अवधि में इन्हें 50 प्रतिशत मानदेय भुगतान देय होगा।

















