दमोह

सामाजिक न्याय महारैली का आयोजन कल

@दमोह-पीएल पटेल। शोषित,पीड़ित,वंचितों के मसीहा बहुजन नायक,सामाजिक न्याय के पुरोधा,सतना से पूर्व सांसद रहे जननायक स्व.श्री सुखलाल कुशवाहा जी की 62 वीं जन्म जयंती 5 जनवरी दिन सोमवार को दमोह तहसील ग्राउंड पर भव्य रूप में मनाई जा रही है।

जिसमें लाखों की संख्या मे लोग पहुंच रहे हैं हम भी अपने नायक जिन्होंने संपूर्ण जीवन हमारे हक और हिस्सेदारी के लिए समर्पित किया। ऐसे जननायक की जन्म जयंती मनाने के लिए 5 जनवरी को जरूर दमोह पहुंचे उक्त कार्यक्रम में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले संघर्ष शील लोग, कई हस्तियां पधार रही हैं। जिनके विचारों को सुनना है, सुखलाल कुशवाहा जी ने जो संघर्ष किया उसे भी सुनना है सभी से निवेदन करते हैं कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए दमोह चले और सामाजिक न्याय की आवाज को बुलंद करें।

Related Articles

Back to top button