गोपाल जी कप क्रिकेट टूर्नामेंट में नगर पत्रकार संघ का सम्मान

@गढ़ाकोटा- पीएल पटेल। जिला सागर के रहली विधानसभा अंतर्गत नगर गढ़ाकोटा के सोनभद्र तट पर स्थित दशहरा मैदान में गोपाल जी कप क्रिकेट स्पर्धा चल रही है। जिसमें आयोजन समिति द्वारा नगर गढ़ाकोटा पत्रकार संघ को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर आयोजन समिति द्वारा मंच से सभी पत्रकार बंधुओ का सम्मान पुष्पहार से किया।

इस अवसर पर आयोजक शेख शगीर कुरैशी राजू चाचा पूर्व पार्षद ने सभी का आत्मीय अभिनन्दन किया और गोपाल जी कप के प्रचार प्रसार में मीडिया की भूमिका की तारीफ की और इस प्रकार सहयोग बना रहे यह निवेदन किया । सभी पत्रकार बंधुओ की उपस्थिति में मैच का टॉस किया गया। मैदान में विभिन्न टीमों का परिचय दिलाया गया। एवं मैच के अंत में पुरस्कार वितरण पत्रकार साथियों के कर कमलों से किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम पटेल, शशि चौधरी, नितिन साहू, नीलेश चौरसिया, शिवलाल आठ्या, राकेश प्रजापति, ब्रजेश शास्त्री, राधे साहू, श्रीराम साहू सहित अन्य गण मान्य नागरिक की उपस्थिति रही। कमेंट्री इशू जैन एवं दिलीप कोरी ने की। आगामी समय में चिकित्सा एकादश एवं पत्रकार एकादश के क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा।

प्रातः बेला में हुए क्रिकेट स्पर्धा मैच मे नगर पालिका गढ़ाकोटा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी शामिल हुए नगर के दशहरा मैदान मेंगोपाल भार्गव स्थानीय विधायक के संरक्षण में चल रहे गोपाल जी कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस एकादश एवं अधिवक्ता एकादश का क्रिकेट मैच संपन्न हुआ।

सभी ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मैच पुलिस विभाग की टीम एवं अधिवक्ता साथीयों की टीम के बीच खेला गया , जिसमें पुलिस विभाग ने जीत दर्ज की । जीत दर्ज करने पर सभी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी ।आयोजक शेख शगीर कुरैशी राजू चच्चा एवं आयोजन समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया।

















