छतरपुर
अवैध देसी कट्टे से चली गोली, युवक के पैर में धंसी, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दोनी में शनिवार शाम एक युवक अवैध देसी कट्टे से चली गोली का शिकार हो गया। घायल युवक की पहचान जितेंद्र पिता रमोली पाल (19) के रूप में हुई है। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है, जब युवक के पैर में गोली लग गई। गोली युवक की जांघ में जा धंसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन तत्काल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल इलाज शुरू किया और उसे ऑपरेशन कक्ष में शिफ्ट किया गया था,पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

















