छतरपुर

जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकल्प से समाधान अभियान का किया शुभारंभ

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर छतरपुर शहर के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 के खेल परिसर में विधायक ललिता यादव के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम मिलिंद नागदेवे, डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी, डीईओ अरुण शंकर पांडे सहित अन्य अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्जवलन कर मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात वंदेमारतम गीत गाया गया और स्वामी विवेकानंद जी द्वारा शिकागो में दिए गए व्याख्यान को रेडियो के माध्यम से सुनाया गया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनता के नाम संदेश को दिखाया और सुनाया गया। भोपाल से प्रसारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों युवाओं द्वारा सूर्य नमस्कार और प्राणायाम तीन चक्र में किया गया। इस दौरान योग के महत्व और इससे होने वाले मानव स्वास्थ्य में फायदे बताए गए। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

चार चरणों में चलेगा संकल्प से समाधान अभियान-सरकार सुशासन और स्वराज के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने हेतु प्रदेश में चार चरणों में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संकल्प से समाधान अभियान चलाया जाएगा। जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस से की गई है।

Related Articles

Back to top button