सागर

महाविद्यालय में विशेष कैंप लगाकर पात्र युवाओं के मतदाता सूची में नाम जोड़े गए, वंचित युवा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं : डॉ.घनश्याम भारती

@गढ़ाकोटा- पीएल पटेल। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गढ़ाकोटा में दिनांक 9 एवं 10 जनवरी को विशेष कैंप लगाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य किया गया‌। कैंप लगाकर पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जोड़ने का कार्य किया गया, सभी युवाओं को नोडल अधिकारी पुष्पेंद्र बर्मन द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से  नाम जोड़ने संबंधी दिशा निर्देशों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी  दी गई।

साथ ही महाविद्यालय के  प्राचार्य डॉ०घनश्याम भारती ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए जिन विद्यार्थियों के नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़े उनको इस कैंप के माध्यम से अपने नाम जुड़वाने के लिए सभी  विद्यार्थियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र युवा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं।

कलेक्टर सागर तथा कुलदीप पाराशर अनुविभागीय अधिकारी रहली के निर्देश पर तहसील कार्यालय गढ़ाकोटा की ओर से इस कार्य में लगे हुए श्री वीरेंद्र तंतुवाय एवं नरेश मिश्रा ने विद्यार्थियों के फॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र आदि का अवलोकन कर विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आगे की कार्यवाही करते हुए सभी फॉर्मों को आगे की प्रक्रिया हेतु आगे बढ़ाया। इस विशेष कैंप में लगभग 25 विद्यार्थियों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु अपने आवेदन प्रस्तुत किये।

Related Articles

Back to top button