सागर

होली फेथ कॉन्वेंट स्कूल गढ़ाकोटा में हर्षोल्लास से मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

@गढ़ाकोटा-पीएल पटेल। होली फेथ कॉन्वेंट स्कूल, गढ़ाकोटा में स्वामी विवेकानंद जयंती उत्साहपूर्वक एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिषेक भार्गव तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि अभिषेक भार्गव ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं को आत्मनिर्भर, अनुशासित और राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि मनोज तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर गौरवान्वित किया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों एवं सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button