छतरपुर

कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ ने मा.शा. गठेवरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, मात्र 21 बच्चे मिले उपस्थित और मीनू अनुसार भोजन नहीं मिला, हेड मास्टर एवं एस.एम.सी. को कारण बताओ नोटिस जारी

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला गठेवरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 21 बच्चे उपस्थित पाए गए। जबकि शाला में 258 छात्र दर्ज हैं।

नाराजगी व्यक्त करते हुए हेड मास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही मीनू अनुसार मध्यान्ह भोजन अंतर्गत मंगलवार को पूड़ी के साथ खीर व हलवा, मूंगवड़ी के साथ आलू सब्जी दिया जाना था, लेकिन आलू की सब्जी एवं पूड़ी बनाकर दी गई। जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए शाला प्रबंधन समिति को कारण बताओ जारी करने के निर्देश दिए। स्कूल में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए एवं परिसर साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित संचालित होना पाया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने भोजन की गुणवत्ता जांचने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस दौरान बच्चों में प्रसन्नता देखी गई। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी मनरेगा चक्रेश जैन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button