सागर

पंडित गोपाल भार्गव द्वारा निर्मित मरीजो के आवासीय कक्ष का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नें किया लोकार्पण

@गढ़ाकोटा- पीएल पटेल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पहुंचे पंडित गोपाल भार्गव द्वारा निर्मित मरीजो के आवासीय कक्ष का लोकार्पण करने सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पंडित गोपाल भार्गव विधायक रहली विधानसभा क्षेत्र पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन के भोपाल स्थित निवास पर मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉक्टर मोहन यादव जी का आत्मीय आगमन हुआ।

इस अवसर पर वेदिका फाउंडेशन के माध्यम से हृदय रोग से पीड़ित छोटे बच्चों के उपचार हेतु निर्मित विशेष कक्षों तथा क्षेत्र से भोपाल इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए बनाए गए आवासीय कक्षों का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री जी ने भार्गव जीके सेवा प्रकल्प, मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए की जा रही भोजन व्यवस्था की सराहना की तथा कक्षों में निवासरत एवं भोपाल के विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत मरीजों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

Related Articles

Back to top button