सागर
दक्षिण रमना वन परिक्षेत्र में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन

@गढ़ाकोटा- पीएल पटेल। मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल के अंतर्गतवन परिक्षेत्र गढ़ाकोटा, दक्षिण वन मंडल सागर द्वारा आयोजित अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन। गढ़ाकोटा, नगर के रमना, दक्षिण वन मंडल क्षेत्र में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित अभिषेक भार्गव युवा भाजपा नेता गढ़ाकोटा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी उपवन मंडल अधिकारी, दक्षिण सागर श्रीमती विनीता जाटव एसडीओ आलोक झारिया वन परिक्षेत्र अधिकारी, गढ़ाकोटा अभिनव दिवाकर मास्टर ट्रेनर व्ही. के. मिश्रा एवं वन परिक्षेत्र कोअधिकारी राज तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति मैं कार्यक्रम को संपन्न किया गया।



















