छतरपुर

कमिश्नर-आईजी ने ढ़ोड़न ग्राम में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, प्रोजेक्ट के कार्य में ग्रामीणों को रोजगार देने के निर्देश, ग्रामीणों से संवेदनशीलता से बात कर उन्हें अन्य स्थानों पर निवास बनाने प्रेरित करने के निर्देश

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। कमिश्नर सागर अनिल सुचारी एवं आईजी हिमानी खन्ना ने गुरुवार को छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के साथ ढ़ोड़न बांध केन बेतवा लिंक परियोजना की साइट का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम विजय द्विवेदी, तहसीलदार आदित्य सोनकिया सहित केन बेतवा लिंक परियोजना एवं एनसीसी निर्माण कंपनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

कमिश्नर श्री सुचारी ने प्रभावित ग्रामों में भू-अर्जन एवं मुआवजा वितरण एवं पुनर्वास पैकेज वितरण की जानकारी ली। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि लगभग शेष बची हुईं समस्याओं को शीघ्र दूर कराएं। उन्होंने केन बेतवा प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का विस्तृत अवलोकन किया। कमिश्नर ने एनसीसी कंपनी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही कार्यों में आ रहे व्यवधान की जानकारी ली। साथ ही पुलिस प्रशासन को सहयोग करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button