छतरपुरमध्यप्रदेशसागर संभाग
हमने अपने कार्यकाल में विकास के काम किए: ललिता यादव
गहोई समाज ने किया भाजपा प्रत्याशी ललिता यादव का सम्मान

छतरपुर। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती ललिता यादव ने कहा है कि हमने नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक के 15 साल के कार्यकाल में छतरपुर के विकास को बढ़ावा देने का काम किया है। वे कल रात कृष्णा प्रिया बिहार कॉलोनी में गहोई समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोल रही थी।
इस अवसर पर श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि 20 साल पहले छतरपुर की हालत क्या थी यह किसी से छिपी नही है। हर तरफ बदहाली का आलम था। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष बनने पर शहर में विकास के काम कर बताया कि कैसे विकास कराया जाता है। विधायक के कार्यकाल में भी विकास के अनेक काम किए गए। इसके साथ ही व्यापारी वर्ग को निश्चिंतता से काम करने का माहौल देने का काम भाजपा की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि गहोई समाज व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है और यह समाज विकास के साथ भय मुक्त वातावरण चाहता है। जबकि कांग्रेस के राज में बेहद खराब माहौल था। भाजपा ने उन्हें डर और भय से मुक्ति दिलाई। 

भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी को परेशान नही किया। व्यापारियों ने आधी रात को भी अपनी परेशानी बताई तो वे उनके साथ खड़ी रही। उन्होंने कहा कि इसी लिए व्यापारियों ने उनका सम्मान कर अपना प्रेम और आर्शीवाद दिया है। श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव में फिर सरकार बनाने वाले है और इस बार मध्यप्रदेश में भी भाजपा की सरकार पुन: बन रही है। इसलिए हमे एक-एक सीट पर जीत दिलानी है। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने सभी नाते-रिश्तेदारों को फोन कर भाजपा के प्रत्येक प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताकर भाजपा की सरकार बनाने में सहयोगी बने।
इस अवसर पर राजा भईया रूसिया प्रेमनारायण रूसिया, हरगोविन्द्र गुप्ता, नाथूराम बिलैया, मनोज गुप्ता, पप्पू गुप्ता (राज की दुनिया), एस.डी. कुचया, लक्ष्मी पिपरसानियां, अनिल बरसैया, विनय सुहाने, , सनत बरसैया, रामकिशोर नगरिया, संतोष रूसिया, नरेन्द्र ददरया, पंकज गधी, राजेन्द्र नीखरा, राजेन्द्र खरया, सोने गुप्ता, बबलू सरावगी, अरविंद्र रूसिया, विनोद टिकरया, विष्णुदास सेठ, भोले नोगरिया, रामकृपाल नगरिया, रामस्नेही नगरिया सहित अनेग गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।