छतरपुर

कलेक्टर के निर्देश पर शालाओं में मिड-डे मील का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

जिला अधिकारियों ने शालाओं एवं छात्रावासों में भोजन को चख कर गुणवत्ता जांची, निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर जिले में शालाओं में संचालित मिड-डे मील योजना की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की जांच हेतु जिला अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भोजन चख कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, समय पर वितरण एवं बच्चों को परोसे जाने वाले पोषणयुक्त आहार की स्थिति का जायजा लिया गया।

इसी क्रम में शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास में हॉर्टिकल्चर अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। शासकीय हाई स्कूल कुर्राहा में डीपीएम एसआरएलएम श्याम गौतम ने शालाओं का निरीक्षण किया। शासकीय माध्यमिक शाला धमोरा एवं महेबा में रोजगार अधिकारी द्वारा मिड-डे मील व्यवस्था की जांच की गई। सांदीपनि शाला चंदला में सीएमओ महादेव अवस्थी ने निरीक्षण किया। वहीं शासकीय प्राथमिक शाला रायपुर में सटई सीएमओ संतोष सैनी तथा घुवारा शासकीय बालक उ.मा. विद्यालय का पीओ डूडा द्वारा निरीक्षण किया और भोजन किया।

पिछड़ा वर्ग निरीक्षक ने प्राथमिकता शाला मलगुवां का निरीक्षण किया। इसके अलावा ग्राम बक्शी का पुरवा प्रा. शाला में सीईओ जनपद बिजावर अंजना नागर द्वारा निरीक्षण किया गया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित शाला प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि बच्चों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।

Related Articles

Back to top button