कलेक्टर के निर्देश पर शालाओं में मिड-डे मील का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

जिला अधिकारियों ने शालाओं में भोजन को चख कर गुणवत्ता जांची, निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने के दिए निर्देश
@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर जिले में शालाओं में संचालित मिड-डे मील योजना की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की जांच हेतु जिला अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भोजन चख कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, समय पर वितरण एवं बच्चों को परोसे जाने वाले पोषणयुक्त आहार की स्थिति का जायजा लिया गया।
इसी क्रम में अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ आयशा अंसारी ने राजनगर अंतर्गत शा.प्राथमिक शाला बंदरगढ़, नोहड़ौरा एवं प्रतापपुरा में मध्याह्न भोजन का निरीक्षण किया। प्राथमिक शाला सिंगरावन खुर्द नौगांव में उप संचालक पशुपालन डॉ.अशोक जैसवानी द्वारा निरीक्षण किया गया। शा. कन्या प्राथमिक शाला पठा में हार्टिकलर अधिकारी, शास. उमा विद्यालय में एसडीओ हाउसिंग बोर्ड, गढ़ीमलहरा में प्राथमिक शाला उजरा में डीपीएम एसआरएलएम द्वारा मिड-डे मील व्यवस्था की जांच की गई।

वहीं प्राथमिक शाला टटम में सहायक संचालक मत्स्य तथा प्राथमिक शाला तोडी में हरपालपुर सीएमओ द्वारा निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित शाला प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि बच्चों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।

















