छतरपुर

किशनगढ़- नगदा मार्ग पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो दर्जन से ज्यादा घायल

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। किशनगढ़-नगदा मार्ग पर मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे और वह किशनगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही किशनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से किशनगढ़ अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button