छतरपुरनौगांव

पॉलीटेक्निक हॉस्टल में करंट से छात्र की मौत, रीवा से पढ़ने आया था राज तिवारी

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिले के नौगांव स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में एक छात्र की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान राज तिवारी के रूप में हुई है, जो रीवा शहर से पढ़ाई करने नौगांव आया था। मिली जानकारी के अनुसार घटना हॉस्टल परिसर में हुई, जहां अचानक करंट की चपेट में आने से छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। साथियों द्वारा तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्रों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच में विद्युत व्यवस्था की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना ने कॉलेज प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button