पातालेश्वर महादेव मंदिर में गूँजे माँ-गुरुवर के जयकारे, नशामुक्त और अपराधमुक्त समाज का लिया संकल्प

@हमीरपुर। समाज को नशामुक्त, खुशहाल और अपराधमुक्त बनाने के पावन उद्देश्य के साथ ‘भगवती मानव कल्याण संगठन’ एवं ‘पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम’ के संयुक्त तत्वावधान में मासिक महाआरती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

हर माह के प्रथम रविवार की भाँति इस बार भी हमीरपुर के प्रसिद्ध पातालेश्वर महादेव मंदिर में जिला स्तरीय जनजागरण महाआरती क्रम पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हुई शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भगवती और गुरुवर के ओजस्वी जयकारों के साथ हुआ, जिसे बहन गौरा यादव और सृष्टि तिवारी ने लगवाया।

इसके पश्चात उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा और युग पुरुष योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की पावन आरती का गायन किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया जन-जन तक पहुँचाने का लक्ष्य: 5 घंटे का दुर्गा चालीसा पाठ महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए संगठन के टीम प्रमुख अनंतराम शिवहरे ने नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने सभी टीम प्रमुखों को निर्देशित किया कि समाज को बुराइयों से बचाने के लिए गाँव-गाँव और घर-घर में अधिक से अधिक ‘5 घंटे के श्री दुर्गा चालीसा पाठ’ आयोजित किए जाएँ। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जागृति ही नशामुक्त समाज का आधार है।
नशे के खिलाफ महिलाओं की एकजुटता-
महिला शाखा की जिलाध्यक्ष एकता तिवारी ने नशे के कारण समाज और परिवारों में बढ़ रहे अपराधों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “शराब और नशे के कारण आज हर माँ-बहन परेशान है। नशे की वजह से महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और लोग अकाल मृत्यु का ग्रास बन रहे हैं। हम अब शांत नहीं बैठ सकते। हमें घर-घर जाकर महिलाओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ना होगा और जब तक जिला पूर्णतः नशामुक्त नहीं हो जाता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा प्रमुख पदाधिकारियों ने रखे विचार इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा और तहसील अध्यक्ष रामकिशोर प्रजापति ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों और सामाजिक सुधार के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम का सफल संचालन टीम प्रमुख शिवकरन शर्मा द्वारा किया गया।आभार और प्रसाद वितरण महाआरती के समापन पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष लालाराम यादव ने उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को ‘शक्ति जल’ और प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन ने जिले में नशामुक्त और नैतिक समाज के निर्माण की दिशा में एक नई ऊर्जा।




