दर्दनाक हादसा थ्रेसर की चपेट में आई महिला, सरोते से कपड़े काटकर बचाई जान, हालत नाजुक

@पन्ना महबूब अली। जिले के सलेहा थाना अंतर्गत ग्राम मगरदा में बुधवार को फसल की गहाई के दौरान एक खौफनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रही 35 वर्षीय महिला, बटेश रानी, का दुपट्टा अचानक थ्रेसर मशीन के चलते हुए हिस्से में फंस गया। देखते ही देखते महिला मशीन की खींचतान की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल मशीन बंद की। दुपट्टा मशीन में इस कदर उलझ चुका था कि उसे निकालना नामुमकिन था अंततः ग्रामीणों ने सरोते (कटर) की मदद से कपड़ों को काटकर महिला को मशीन के चंगुल से बाहर निकाला।

महिला को तुरंत सलेहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार, महिला के सिर और गले में गहरी चोटें आई हैं। हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

















