दमोह

चैत्र नवरात्र: मां बड़ी देवी मंदिर सहित और भी देवी मंदिरों में सुबह से उमड़ी भीड़, भक्त कर रहे दर्शन

@दमोह- शिवलाल चढ़ार। आज से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होते ही दमोह शहर की मां बड़ी देवी मंदिर, मां कंकाली मंदिर के अलावा और भी मंदिरों में सुबह से ही माता रानी के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों भक्तगण माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

मां बड़ी देवी मंदिर के पुजारी पंडित आशीष दत्त कटारे व ट्रस्ट द्वारा पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्थाएं बनाए हुए हैं। एएसआई साहब सिंह, सिटी कोतवाली से महिला पुलिस बल के साथ मौजूद हैं और व्यवस्थाएं दे रहे हैं। आज से जगह-जगह माता रानी के जयकारे के साथ कीर्तन हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button