बड़ी ब्रेकिंग: रिश्वतखोर पटवारी को 50 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति मात्र बातों और कागजों तक सीमित दिख रही हैं जिसका जीता जागता सबूत आज सागर लोकायुक्त की टीम द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही में देखने कों साफ मिला लोकायुक्त ने आज जिला मुख्यालय पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने नैगुवां के हल्का पटवारी राहुल अग्रवाल को फरियादी से 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पटवारी द्वारा किसी राजस्व कार्य के बदले रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की गई थी। योजनाबद्ध तरीके से दी गई दबिश के दौरान जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की राशि हाथ में ली, लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया। वर्तमान में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है और विभाग से संबंधित अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

















