छतरपुर

जिला निर्वाचन अधिकारी का मतदाताओं के लिए नवाचार मतदान केन्द्रों की जीआईएस मैपिंग लॉन्च

गूगल मैप से लोकेशन ट्रेक कर आसानी से पहुंच सकेंगे मतदान केेन्द्र, फर्स्ट टाइम वोटर्स में उत्साह, 17 नवम्बर को करेंगे मतदान

छतरपुर। विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत 17 नवम्बर को मतदान होना है। जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं से मतदान केन्द्र की डिजिटलाइजेंशन कनेक्टीविटी बढ़ाने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. ने नया नवाचार किया है। इसमें छतरपुर जिले के सभी 1587 मतदान केन्द्रों की जीईओ टैगिंग कराई गई है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जीआर द्वारा जीआईएस मैपिंग भी लॉन्च की गई है।

मतदाता अपने मोबाईल फोन से ही गूगल मैप के माध्यम से अपने बूथ की लोकेशन को ट्रेक कर आसानी से पहुंच सकेगा। साथ ही केन्द्र के संबंध में अवश्यक जानकारी जैसे पीएस नं, मतदाताओं तथा नए मतदाताओं की भी जानकारी मिलेगी। इससे मतदाताओं का अनावश्य समय तो बचेगा ही और उन्हें केन्द्र तक पहुंचने में आसानी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.आर. के इस नवाचार से जिले के प्रथम बार मतदान कर रहे मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button