मध्यप्रदेशरीवा संभागसिंगरौली

अच्छी खबर: मजदूर की जान बची, स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक एवं टीम का किया सम्मान

सिंगरौली। पुलिस प्रशासन की तत्परता से मजदूर की जान बची, स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक महोदय मनीष खत्री, एवं राहत कार्य में संलग्न पुलिस टीम को पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

थाना नवानगर क्षेत्र में दिनांक 25/02/2025 को एक निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूर मिट्टी में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर एनडीईआरएफ, एनसीएल प्रबंधन, सीआईएसएफ एवं पुलिस बल के सहयोग से बचाव कार्य शुरू किया गया। तीन जेसीबी मशीनों एवं पुलिस बल द्वारा स्वयं फावड़ा, कुदाल, सब्बल की सहायता से मिट्टी हटाने का कार्य किया गया। कड़ी मेहनत के बाद चार घंटे में श्रमिक रामकेश पंडो (32 वर्ष) को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल बैढ़न भेजा गया, जिसमें एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस साहसिक एवं मानवीय प्रयास के लिए स्थानीय नागरिकों एवं समाज के प्रबुद्धजनों ने पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री जिला सिंगरौली, एवं राहत कार्य में संलग्न पुलिस टीम को पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया एवं आभार व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन की तत्परता से एक जीवन बच सका, जिसके लिए स्थानीय लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button