छतरपुर

छतरपुर पुलिस द्वारा आगामी पर्व संत रविदास जी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के संबंध में क्षेत्रवासियों से किया गया जनसंवाद

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी।  पुलिस द्वारा आगामी पर्व संत रविदास जी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत संबंधित क्षेत्रों में क्षेत्र वासियों से जनसंवाद किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल, कार्यक्रम का समय एवं कार्यक्रम रूट की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।


शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को सुचारु बनाए रखने की दृष्टि से आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मूर्ति स्थल का भी भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी एकत्र की गई।

छतरपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र वासियों से अपील की गई है कि कार्यक्रमों के दौरान शांति, सौहार्द एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। शिकायत या सूचना हेतु छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 साझा किया गया।

Related Articles

Back to top button