भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई जी की अटल जयंती, 18 लाख किसानों के खाते में भेजी गई 3716 करोड़ से ऊपर की बकाया राशि

छत्तीसगढ़। जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ की जनता को राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती व सुशासन दिवस की बधाई दी है। इस मौके पर देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया कि उन्होंनें मोदी की गारंटी पूरी करनी प्रारंभ की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय वादा पूरा करते हुए 18 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड़ से ऊपर की राशि भेज रहे हैं। यह किसानों के परिवार व छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की उन्नति में भी सहायक होंगे। देव ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस पर भाजपा की केंद्र व नवगठित प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि भारत रत्न अटलजी की जयंती भाजपा ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाती है। इस दिवस पर प्रदेश के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की जो जनकल्याणकारी योजनाएँ हैं, उनको जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करें। देव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा आज सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों के दो वर्षों का बकाया बोनस सीधे किसानों के खाते में जमा कराया गया है।