मध्यप्रदेश

राज्यपाल श्री पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

भोपाल। राज्यपाल श्री पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का डीजीपी श्री सुधीर कुमार सक्सेना और प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को अपना कार्य लगन और मेहनत से करने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि जब भी किसी से मिले तो उसकी अच्छी बातों को अपनी डायरी में जरूर लिखें और उस पर अमल करने की कोशिश करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button