लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012, नवीन आपराधिक अधिनियम, और मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

छतरपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आज दिनांक 11/12/2024 को जन साहस संस्था व छतरपुर पुलिस के समन्वय से, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों और महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को कम किया जाए।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अगम जैन रहे। जन साहस संस्था के द्वारा संस्था का परिचय और संस्था द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन नंबर 180030002852 के बारे में जानकारी दी गई व बताया गया कि जिले में बच्चों के साथ लैंगिक हिंसा की रोकथाम के लिए संस्था द्वारा शिक्षा विभाग , पुलिस विभाग, महिला बाल विकास के साथ समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम किए जाते है। और इसके पश्चात mrc प्रोग्राम की जानकारी दी गई।
और मजदूर हेल्पलाइन नंबर 180012011211 की जानकारी दी गई। जिला अभियोजन अधिकारी ने पोस्को एक्ट पर विस्तृत जानकारी दी और इसके बाद सीनियर लीगल कॉर्डिनेट ने BNS के नए कानूनों की जानकारी दी और मानसिक स्वास्थ्य टीम ने मानसिक स्वास्थ्य से लेकर सेशन लिया और बताया कि हम अपने आप के मानसिक स्वास्थ्य को किस प्रकार से स्वस्थ्य रख सकते है। इसके बाद जिला विधिक प्राधिकरण से विधिक सेवाओं की जानकारी दी और श्रम विभाग से श्रम अधिकारी द्वारा श्रम कानूनों की जानकारी दी गई।
इस कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, जिला अभियोजन अधिकारी प्रवेश अहिरवार, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल कल्याण समिति, महिला थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री, महिला सुरक्षा शाखा से तबस्सुम खान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जन साहस से रमेश, शिवचरण, मुमुक्षा जोशी, संतोष, संदीप, आरती, रामभजन , मनोज , रघुबीर ,विपिन, मुकेश, ग़्यासी और जिले के समस्त थानों से महिला पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।