मध्यप्रदेश

धन्य हो मोदी जी जिन्होंने राममंदिर का सपना साकार किया, घर-घर श्रीराम ज्योति जलाएँ: विधायक रामेश्वर शर्मा

केकड़िया में तीर कमान प्रतियोगिता का आयोजन,अगले साल और भी भव्यता से होगी प्रतियोगिता, विधायक रामेश्वर शर्मा सम्मलित हुए

भोपाल। हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा के निराले अंदाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में रामेश्वर शर्मा आदिवासी लोगों के साथ तीर कमान चलाते हुए दिख रहे हैं। श्री शर्मा की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल हुजूर विधानसभा के केकड़िया गांव में हिन्दू टाइगर फोर्स द्वारा ‘तीर-कमान’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बुधवार को विधायक रामेश्वर शर्मा इसी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए स्पर्धा में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित आदिवासियों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि यह स्पर्धा जनजातीय बंधुओं के स्वाभिमान की परिचायक है। अगले वर्ष इसे और भी उत्साहपूर्ण और भव्य स्वरूप में मनाएंगे। जिसमें नगद पुरस्कार राशि को भी बढ़ाया जाएगा।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि- श्रीराम मंदिर का सपना अब साकार होने जा रहा है। 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में एक दिया अवश्य जलाइए। यह दिया मंगल का होगा, आनंद का होगा, समृद्धि का होगा और हमारे गौरवशाली इतिहास और स्वाभिमान का होगा। हम सब 22 जनवरी को भगवान श्रीराम को प्रणाम कर श्रीराम ज्योति जलाएंगे, जो हमारे घर को, गांव को, शहर को मंगलमय करेगी। उन हिन्दू वीर योद्धाओं को नमन करेगी जिन्होंने श्रीराम मंदिर के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। जिन्होंने अवध में श्रीराम मंदिर के लिए प्राण न्योछावर कर दिए आज उनकी आत्मा पुण्य धाम में आनंदित होगी। पुलकित होगी और कह रही होगी कि बाबर के अपराधों की सजा कर अब अवध में राम मंदिर बन रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी को धन्यवाद जिनके कारण राममंदिर का सपना साकार हुआ। इसके लिए सदियों लड़ाई लड़ी, मुगलों से लड़े, अंग्रेजों से लड़े और भारत के राजनेताओं से भी लड़े, लेकिन धन्य हैं वो चाय बेचने वाले मोदी जी जिन्होंने अवध में राम मंदिर भी बनवा दिया और हम हिंदुओं का सम्मान भी बचा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button