मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग
शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल घुवारा की छात्राओं ने सजाया राम दरवार

छतरपुर। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा की छात्राओं ने श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विद्यालय में अनोखा राम दरबार सजाया। सबसे पहले प्रभारी प्राचार्य बी.एल.प्रजापति एवम विद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने मिलकर विद्यालय की साफ सफाई की। उसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने राम की आकृति बनाकर मानव श्रृंखला बनाई और सभी ने राम की परिक्रमा की। राम आयेंगे और विद्यालय को सजायेंगे का गीत गाया और सपथ ली कि 22 जनवरी को अपने अपने घर को स्वच्छ रखेंगे और दीपक जलायेगे।