रामलला के नाम पर जाति धर्म सब एक, 500 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, हिन्दू संगठनों के साथ अल्पसंख्यक ने भी बढचढ कर हिस्सा लिया

कटनी। विजयराघवगढ़ अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिस तरह का उत्साह देखने को मिला यह उत्साह 500 वर्षों मे पहली बार देखने को मिला न जाती का भेद भाव न धर्म का सभी एक जुट होकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा की खुशी जाहिर करते रहे।
कटनी अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान एक मुस्लिम होकर जगह जगह रामलला भंडारे के लिए चंदा दिया अनेको जगहो पर स्वयम से भंडारों का आयोजन कराया अल्पसंख्यक के पदाधिकारियों ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा को अपने देश की प्रतिष्ठा समझ कर एकता का परिचय देते हुए आयोजन मे हिस्सा लिया वही नवाब खान ने लोगों को यह भी जानकारी दी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस राम मंदिर परिकल्पना और रामलला प्राण प्रतिष्ठा से लोगों के मन मे ईश्वर के प्रति विश्वास और आस्था बनाने के लिए किया गया धार्मिक कार्य सदियों तक याद किया जाएगा। विजयराघवगढ़ मे स्थापित रामहर्षण मंदिर अयोध्या से संचालित है रामहर्षण कुंज मंदिर पर विषेश आयोजन हुए युवाओं ने सुबह से भंडारे के माध्यम से लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया देर साम नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मनीष मिश्रा पार्षद राजेश्वरी हरीश दुवे पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गुडडू शर्मा के मुख्य अतिथ मे महाआरती का आयोजन हुआ तरह तरह के पकवान फलफूल मिठाईयों से प्रसाद वितरण कराया गया।
आयोजन कमेटी के गुड्डा त्रिपाठी बलराम त्रिपाठी रियल बब्लू चंदू ताम्रकार शेरा मिश्रा पत्रकार गुड्डा खटिक आदी ने अथक महन्त की। विजयराघवगढ़ मे सैकडों जगहो पर भंडारे का आयोजन हुआ नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मनीष मिश्रा द्वारा नगर की सभी मंदिरों की साफ-सफाई व सजावट कराई गयी वही विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा हरिहर तीर्थ धाम मे लगातार 15 दिनो से चल रही राम कथा का समापन व भंडारा आयोजित हुआ। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के आदेश पर शिक्षक हरिश दुवे संदीप मिश्रा रमाकांत तिवारी आदी ने हरिहर तीर्थ धाम के सभी कार्यक्रमों मे अपनी अच्छी रुचि दिखाते हुए एक बेहतरीन आयोजन मे सामिल किया। गाव गाव घर घर मे दिप प्रज्वलित हुए रंगोलीया बनाई गयी राम नाम के ध्वज से भवनो की सुन्दरता व्याप्त हुई। रैली और जुलूस मे राम नाम के गित राममैय वातावरण कर रहे थे।
पुलिस व्यवस्था की जितनी तारीफ की जाए कम होगी पुलिस की चार चौबंद व्यवस्था पुरे कार्यक्रम को सुरक्षित महसूस करा रही थी वही प्रशासनिक व्यवस्था मे प्रमुख रहा शराब बंदी जिसकी बजह से धार्मिक आयोजन मे दारु खोरी नही हुई कल का दिन इतिहास के पन्नों मे याद किया जाएगा इतना बडा उत्साह न कभी देखने को मिला न उम्मीद की जा रही है।तमाम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह खुशी सिर्फ भारत मे नही अंय देशो मे देखने को मिली लोगों ने अपनी खुशी किस किस रुप मे जाहिर की इसका वर्णन कर पाना असंभव है। उत्साह की इस घडी मे पूरा हिन्दुस्तान एक जुट रहा हिन्दू मुस्लिम शिखय ईसाई सभी धर्मों ने रामलला का भव्य स्वागत किया।
(प्रशांत मिश्रा शेरा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)

















