मध्यप्रदेश
विधायक रामेश्वर शर्मा ने नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ BRTS हटाने के कार्य का किया निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के निर्देशों के बाद भोपाल से BRTS हटाने का काम तेज़ी से जारी है। शुक्रवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ BRTS हटाने के कार्य का निरीक्षण किया। हलालपुर बस स्टैंड से BRTS हटाने का कार्य जारी है।
ज्ञात हो की हलालपुर से संत नगर तक BRTS हटाने का काम लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। ग़ौरतलब है कि यहाँ मध्यप्रदेश का पहला सबसे लंबा डबल डेकर फ़्लाइओवर बनना है। इसी निर्माण एजेंसी द्वारा BRTS कॉरिडोर हटाया जा रहा है।